
डीएम ने बाल गृह और जिलाधिकारी न्यायालय का किया औचक निरीक्षण
#देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को जनपद स्थित बाल गृह एवं जिलाधिकारी न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
बाल गृह के निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर, रसोईघर, भोजन कक्ष और बच्चों के रहने के स्थानों को देखा। उन्होंने रसोईघर में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही बच्चों को पौष्टिक और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों की सुविधाओं और जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी न्यायालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए कार्यों को व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Sep 14, 2026