
राजद नेता नवनीत कुमार झा ने लोगों से किया अपील, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण ,ई केवाईसी जरूर कराये तभी मिलेगा लाभ
भारतवर्ष लाइव-- शिवहर जिले में 73,833 पेंशन धारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया है परंतु अभी भी हजारों लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों को पैसा नहीं मिल रहा है वे लोग काफी परेशान है।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता वह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने लोगों से अपील किया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांगजन पेंशन) का लाभ उठाने के लिए कुछ निर्धारित योग्यताएं/मापदंड पूरे करने होते हैं। यदि इन मानदंडों या जरूरी शर्तों में कोई कमी (या अहर्ता की कमी) होती है, तो पेंशन नहीं मिल पाती है।
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के नियमों के अनुसार जीवन प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी नहीं कराने पर इसका लाभ नहीं मिल पाएगा इसलिए जिनको नहीं मिल रहा है वे लोग आपसी समन्वय स्थापित कर अपने नजदीकी कार्यालयों ,बैंकों में जाकर मापदंड को पूरा कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठाएं।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से मांग किया है कि जिले में जिन बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ अटक (नहीं मिल )रहा है वैसे व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक विशेष पहल करने की जरूरत है। वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्यों के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी देनी चाहिए ताकि उन लोगों को आवश्यक कागजात पूरा कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल सके।
*दानिस ख़ान भारतवर्ष लाइव/ खबर फास्ट सैटेलाइट, शिवहर*