सोलन में मामूली टक्कर के बाद झगड़ा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सोलन में काली माता मंदिर क्षेत्र के पास दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता पक्ष के साथ मारपीट की और शूलिनी माता मंदिर के पास वाहन रोककर लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसे पुलिस जांच में शामिल किया गया है। सोलन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चिराग वर्मा (25) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
#सोलन #Solan #HimachalPradesh #CrimeNews #SolanPolice #हिमाचल_समाचार #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat