‘’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त को चांचौडा़ विकासखंड में लगेगा दूसरा शिविर
जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत दूसरा जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को चांचौड़ा विकासखंड में कृषि उपज मंडी पेंची में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 07 अगस्त से 08 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां दी गयी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों के स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्लस्टर स्तरीय शिविर में खंड स्तरीय अधिकारी अनिवार्यत: मौजूद रहेंगे।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner