
द स्कॉलर होम की डायरेक्टर ने राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ियों को भेंट किए ट्रैकसूट
द स्कॉलर होम की डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग ने राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ियों को भेंट किए ट्रैकसूट
कोटड़ी व्यास (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 राष्ट्रीय रग्बी टीम के खिलाड़ियों को द स्कॉलर होम की डायरेक्टर गुरदीप कौर नारंग ने ट्रैकसूट भेंट किए। हिमाचल प्रदेश की टीम 28 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस सहयोग के लिए चीफ डी मिशन चंद्रमोहन शर्मा, कोच धर्मेंद्र चौधरी, सहायक कोच विजय कुमार तथा मैनेजर तृषला देवी ने गुरमीत कौर नारंग का आभार व्यक्त किया।
शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी एवं समस्त स्टाफ ने भी खिलाड़ियों के प्रति उनके सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की स्कूली रग्बी टीम पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। यह प्रदेश में रग्बी खेल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मुकाम तक पहुंचने में हिमाचल प्रदेश रग्बी परिवार के प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।