Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ =समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे ऑनलाइन आवेदन शाहजहांपुर ।स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी तथा आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में प्रवेश संबंधी नियम, दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके उपरांत वे अपनी पात्रता एवं रुचि अनुरूप पाठ्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय कैम्पस सहित अधिकतम पाँच महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों की प्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य अनिवार्य दस्तावेज निर्धारित तिथि तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया उत्तर प्रदेश शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही संपन्न करनी होगी। निर्धारित स्वीकृत सीटों से अधिक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा सभी प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर ही सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन भी अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी एक ही महाविद्यालय में एक ही पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। वे अपनी इच्छा एवं अर्हतानुसार पाठ्यक्रम व महाविद्यालय का चयन सीटों की उपलब्धता के आधार पर करने के लिए स्वतंत्र होंगे। जारी समय-सारिणी के अनुसार 28 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे, 4 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि संबंधित महाविद्यालयों में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। मेरिट सूची एवं प्रवेश की आगामी समय-सारिणी विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन पूर्ण करें, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।

MORE NEWS

शाहजहांपुर -गौतम मौर्य हत्याकांड में नया खुलासा, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने दी जानकारी। पूर्व प्रेमिका का भाई अश्वनी गिरफ्तार, अश्वनी और उसकी बहन के उकसाने पर समीर ने गौतम मौर्य की हत्या की थी।

शाहजहांपुर -गौतम मौर्य हत्याकांड में नया खुलासा, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने दी जानकारी। पूर्व प्रेमिका का भाई अश्वनी गिरफ्तार, अश्वनी और उसकी बहन के उकसाने पर समीर ने गौतम मौर्य की हत्या की थी।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026

गौतम मौर्य हत्याकांड : बहन का रिश्ता टूटा तो रची हत्या की साजिश, समीर को उकसाने वाला अश्वनी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड की जांच में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में 19 वर्षीय अश्वनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अश्वनी की भूमिका सामने आई। उस पर मुख्य आरोपी समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि गौतम और समीर समेत कुछ युवक उसकी बहन से बातचीत करते थे और उस पर दूसरे लोगों से बात नहीं करने का दबाव बनाते थे। अश्वनी का दावा है कि उसकी बहन का रिश्ता तय होने के बाद गौतम और समीर ने मिलकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद उसने दोनों को एक-दूसरे के जरिए निपटाने की योजना बनाई और समीर से गौतम को मारने की बात कही।पुलिस के अनुसार अश्वनी काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। 31 जुलाई की सुबह समीर ने फोन कर गौतम को मारने की बात कही थी। अगले दिन गौतम की हत्या की जानकारी मिलने की बात अश्वनी ने पुलिस को बताई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई होगी। अब तक मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है।

गौतम मौर्य हत्याकांड : बहन का रिश्ता टूटा तो रची हत्या की साजिश, समीर को उकसाने वाला अश्वनी गिरफ्तार शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड की जांच में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में 19 वर्षीय अश्वनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अश्वनी की भूमिका सामने आई। उस पर मुख्य आरोपी समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि गौतम और समीर समेत कुछ युवक उसकी बहन से बातचीत करते थे और उस पर दूसरे लोगों से बात नहीं करने का दबाव बनाते थे। अश्वनी का दावा है कि उसकी बहन का रिश्ता तय होने के बाद गौतम और समीर ने मिलकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद उसने दोनों को एक-दूसरे के जरिए निपटाने की योजना बनाई और समीर से गौतम को मारने की बात कही।पुलिस के अनुसार अश्वनी काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। 31 जुलाई की सुबह समीर ने फोन कर गौतम को मारने की बात कही थी। अगले दिन गौतम की हत्या की जानकारी मिलने की बात अश्वनी ने पुलिस को बताई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई होगी। अब तक मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026