छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु के पाती’ पाकर ग्राम डडई निवासी श्रीमती आराधना चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से उन्हें परिवार की जरूरतें पूरी करने और दीपावली अच्छे से मनाने में मदद मिली।
आराधना चौहान बिहान योजना से जुड़कर महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से राशन दुकान का संचालन कर रही हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
खेती-किसानी और मनरेगा मजदूरी से जीवनयापन करने वाली आराधना आज शासन की योजनाओं, समूह के सहयोग और अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बनकर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
#VishnuKiPati
#Saktidist
#sakti