
रामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव मे #ABVP का सूपड़ा साफ, बागी नीरज कंडारी ने विशाखा चौहान को दी करारी शिरकत भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी आई सामने
#रामनगरहैडलाइन - पीएनजीपीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद #ABVP को करारा झटका दिया है, संगठन की अधिकृत प्रत्याशी विशाखा चौहान को #ABVP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी ने भारी मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है, इस हार के बाद ABVP का रामनगर कॉलेज में सूपड़ा साफ हो गया है, छात्र राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि इस करारी हार के पीछे स्थानीय भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान और अंदरूनी गुटबाजी सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
#ABVP के बागी नीरज कंडारी बने जीत के नायक
टिकट न मिलने से नाराज होकर बागी हुए नीरज कंडारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, संगठन के फैसलों को दरकिनार कर उन्होंने छात्रों के बीच मजबूत पकड़ बनाई, मतदान के दिन आम छात्रों का समर्थन #ABVP के आधिकारिक प्रतियासी के बजाय बागी उम्मीदवार के पक्ष में एकतरफा झुका, जिससे #ABVP प्रत्याशी विशाखा चौहान दौड़ से बाहर हो गईं।
स्थानीय भाजपा नेताओं की गुटबाजी और शह
इस हार के बाद स्थानीय भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों में खलबली मच गई है, कॉलेज कैंपस से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज है कि एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी को हराने के पीछे संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान मुख्य कारण है।
#abvpramnagar #neerajkandari #विशाखाचौहान #jagmohansinghbisht
#bhupandersinghkhati #bjpchandansinghbisht #NadeemAkhter
#shikharbhatt #madanjoshi #inderrawat
#newsviral #yateenroutela #niteshsharma #रामनगरहैडलाइन