
मंत्री डॉ. शाह छैगांवमाखन व फेफरी सरकार में विकास कार्यों का शुभारम्भ करेंगे
---
प्रदेश सरकार की जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 15 जुलाई को छैगांवमाखन, फेफरी सरकार एवं खण्डवा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर शुभारम्भ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. विजय शाह 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे खण्डवा से फेफरी सरकार के लिये प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11ः30 बजे फेफरी सरकार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण कर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. शाह दोपहर 1ः30 बजे फेफरी सरकार से खण्डवा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे नगर निगम खण्डवा अंतर्गत मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से रामेश्वर कुण्ड एवं पदमकुण्ड सहित विभिन्न विकास कार्याें के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. विजय शाह दोपहर 4ः30 बजे खण्डवा से प्रस्थान कर शाम 5ः15 बजे छैगांवमाखन पहुंचेंगे, तथा वहां जनजातीय कार्य विभाग द्वारा निर्मित सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. शाह सांय 6ः30 बजे छैगांवमाखन से खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh