
#शिमला पुलिस की कार्रवाई: 2019 के मामले में 7 वर्ष से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार*
शिमला पुलिस ने लंबित एवं पुराने आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2019 से वांछित एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्म दास पुत्र स्व. श्री फूला सिंह, निवासी चिड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना झाकड़ी में FIR No. 48/2019, दिनांक 19.06.2019, धारा 332 एवं 353 IPC के तहत मामला दर्ज है। उक्त धाराएं लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग से संबंधित हैं।
आरोपी को माननीय ACJM रामपुर द्वारा दिनांक 22.01.2026 को Proclaimed Offender घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए PO Team, उपमंडल रामपुर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी को दिनांक 01.09.2026 को चिड़गांव से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय ACJM रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई शिमला पुलिस की पुराने एवं लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा कानून से बचकर चल रहे अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।