खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना, ऑपरेटर एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध धान परिवहन पर प्रभावी निगरानी के लिए चेक पोस्ट स्थापित करने और जिला मुख्यालय में कमांड सेंटर शुरू करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
#धान_खरीदी2026 #किसान_कल्याण #Kondagaon #Chhattisgarh #सुशासन_सरकार