मांझी थाना #पुलिस ने सोमवार को स्थानीय #बलिया_मोड़ से #शराब लदी एक #बोलेरो जब्त किया है तथा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। #थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी #उतर_प्रदेश से #जय_प्रभा_सेतु के रास्ते #बिहार में शराब की बड़ी खेप आ रहा है। सूचना के आधार पर जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी। पुलिस की विशेष वाहन चेकिंग देख कर चालक गाड़ी छोड़ कर भागने का प्रयास किया लेकिन वाहन जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारियों ने चालक को खदेड़कर पकड़ लिया। वाहन के अंदर से अलग अलग प्रकार के अंग्रेजी शराब बरामद किये गए।बरामद शराब की मात्रा 304 लीटर बताई जाती है। इस मामले में पुलिस तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।वाहन जांच में एएसआई विनोद कुमार भारती तथा अनिल कुमार के अलावा जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे। #vairalpost #vairalphoto #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #दाउदपुर #एकमा #ताजपुर #Manjhi #saran #chapra #Daudpur #manjhithana