
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मांझी सीएचसी में आयोजित विशेष शिविर में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों ने सीखा योग का गुर। मांझी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों के बीच योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। परिसर में लगाए गए ब्यायाम शाला से सम्बंधित स्टैंड के साथ साथ मनरेगा पार्क को सीएचसी परिसर में जोड़ने पर भी हुई चर्चा। #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #yoga #Daudpur #saran #chapra #Jalalpur #ekma
Manjhi, Saran | Jun 21, 2026

डॉक्टर बनकर अपनी बीमार दादी हीरा देवी के इलाज का सपना पूरा करने वाली गांव की पहली महिला एमबीबीएस डॉक्टर बनी दीक्षा कुमारी। मांझी प्रखंड के तख्त बरवां गांव की रहने वाली तथा हरियाणा के सोनीपत व करनाल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाली एमबीबीएस डॉक्टर बनी दीक्षा कुमारी के जेहन में कौंध रही है लाचार व बीमार बृद्ध जनों के निशुल्क इलाज की तमन्ना। हरियाणा के अंबाला स्थित महाऋषि मार्कण्डेय यूनिवर्सिटी से नीट क्वालीफाई करने वाली पोती के डॉक्टर बनने की खुशी में दादा उमाशंकर सिंह उर्फ जवाहर सिंह के नेत्रों से छलके खुशी के आंसू। बीते अप्रैल में मिली थी पोती के डॉक्टर बनने की खुशखबरी। बेटी को डॉक्टर बनाने की हसरत पूरी होने पर दीक्षा के पिता व अडानी ग्रुप के जीएम देवेन्द्र सिंह तथा माता अमृता सिंह ने शुक्रवार को गांव के प्रसिद्ध सुखारी नाथ मंदिर में कराया रुद्राभिषेक का अनुष्ठान। डॉक्टर बनी बेटी को अगले वर्ष एमडी कराने तथा छोटे बेटे देवेश प्रताप को भी एमबीबीएस डॉक्टर बनाने का पिता ने दुहराया संकल्प। रिश्ते में दीक्षा के दादा एवम बरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव बालक सिंह ने डॉक्टर बनी पोती को दी शुभकामनाएं। #BreakingNews #saran #chapra #chaprabihar #vairal #sarannews #Daudpur #vairalpost #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #mbbs #NEET
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026

माँझी छपरा मुख्य मार्ग पर सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने कौरुधौरु के औघड़ बाबा मठिया के समीप बीच सड़क पर आगजनी करके लगाया जाम। दुर्गापुर ब्रम्हस्थान के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर में कौरुधौरु के युवक की दर्दनाक मौ#त से आक्रोशित हैं ग्रामीण। मांझी थाना पुलिस एवम स्थानीय मुखिया पति उदय शंकर सिंह आदि आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे। #saran #BreakingNews #Daudpur #chaprabihar #sarannews #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #vairalpost #vairal
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026

मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर दुर्गापुर ब्रम्हस्थान के समीप ऑटो व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक चालक गम्भीर रूप से ज#ख्मी। ज#ख्मी युवक की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौ@त। शुक्रवार को दोपहर की घटना। मांझी थाना क्षेत्र के कौरुधौरु गांव निवासी स्व राम परसन साह के पुत्र मुकेश कुमार साह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई मृ@तक की पहचान। #BreakingNews #chapra #vairal #saran #chaprabihar #sarannews #vairalpost #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #Daudpur
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026

#मांझी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घा^यल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। घायल सोनू कुमार 25, रजनीश राय 40 और सनी कुमार 28 हैं। सोनू की बाइक भैंस से टकरा गई। दूसरा हादसा बुधवार रात 8:30 बजे चकिया गांव के पास हुआ, जब सनी की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकराई। स्थानीय लोगों ने दोनों घा^यलों को मांझी सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर किया गया। #vairal #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞 #ekma #Daudpur #chaprabihar #vairalpost
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026