Public App Logo
पेट अक्सर भारी रहता है, गैस या कब्ज परेशान करती है? खाने की कुछ आसान चीजें पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकती हैं। दही में जीवित अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स हो सकते हैं। कुछ शोधों में प्रोबायोटिक्स को कब्ज के लक्षणों और आंतों की गतिविधि में सुधार से जोड़ा गया है। छाछ भी हल्का और आसानी से लिया जाने वाला डेयरी फूड है। इसमें पानी के साथ प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। अगर इसे बहुत ज्यादा नमक या मसाले के साथ न लिया जाए, तो यह रोज की डाइट का हिस्सा बन सकती है। केला पेट के लिए एक आसान फल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं, हालांकि कब्ज में हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है। इसलिए इसे किसी पक्के इलाज की तरह नहीं देखना चाहिए। मेथी दाना खास तौर पर फाइबर के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की नियमित गतिविधि में मदद कर सकता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ एक-दो चीजों पर निर्भर रहने के बजाय फाइबर वाली डाइट, पर्याप्त पानी, फल-सब्जियां और रोज की physical activity ज्यादा मायने रखती है। ओरिजन सोर्स: एनआईएच और हार्वर्ड आपके पेट के लिए इनमें से सबसे पसंदीदा चीज कौन-सी है? #GutHealth #DigestiveHealth #HealthyEating #Nutrition #HealthTips - Bihar News