फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला, पति पर झूठे गंभीर आरोप लगाना माना मानसिक क्रूरता!
जयपुर की फैमिली कोर्ट-4 ने 23 साल पुरानी शादी को समाप्त करते हुए पति के पक्ष में तलाक की डिक्री जारी की है। जज प्रियंका पिलानिया ने फैसले में कहा कि पत्नी द्वारा पति पर बिना आधार गंभीर आरोप लगाना और पुराने मामलों में फंसाने की कार्रवाई मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।
कोर्ट के अनुसार, पत्नी वर्ष 2006 से पति से अलग रह रही थी। फैसले में पत्नी के व्यवहार को वैवाहिक संबंधों में गंभीर तनाव का आधार माना गया।
#JaipurNews #CourtDecision #DivorceCase #RajasthanNews #BreakingNewsHindi
Rajgarh, Alwar | Nov 10, 2026