नापासर थाना क्षेत्र में जुआ सट्टे पर कार्रवाई, ₹68,180 की राशि के साथ 5 आरोपी पकड़े,सीआई कविता पूनिया के नेतृत्व में कार्रवाई
बीकानेर - एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नापासर पुलिस ने थाना क्षेत्र में जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹68,180 की जुआ राशि बरामद की।
नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा, नशे सहित किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
थानाधिकारी कविता पूनिया ने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में यदि कहीं जुआ-सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी।