
उरई में 6 अगस्त को लगेगा दिव्यांग रोजगार मेला, ऑन द स्पॉट मिलेगा नौकरी का अवसर
03 से 10 अगस्त तक चलेगा 'दिव्यांग रोजगार अभियान', 18 से 35 वर्ष के पात्र दिव्यांग युवा राजकीय आईटीआई उरई में कर सकेंगे प्रतिभाग
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जनपद जालौन में 03 से 10 अगस्त 2026 तक "दिव्यांग रोजगार अभियान" संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं अन्य पात्र दिव्यांग युवाओं को सेवायोजन और स्व-रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 06 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उरई में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में Prash Enterprises, Kolvin Management Solution एवं Avnika Healthcare सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और पात्र अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन करेंगे।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक दिव्यांग बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का वेतनमान उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कंपनी के मानकों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने रिज्यूमे, समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय आईटीआई, उरई में उपस्थित होने की अपील की गई है।
#orai #jalaun #jalaunnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Aug 3, 2026