श्री गोवर्धन धाम की 36वीं पदयात्रा रवाना।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोवर्धन धाम की 36वीं पदयात्रा खेड़ापति बड़े बालाजी प्रांगण से विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा के लिए सजी झांकी को आचार्य हेमराज दीक्षित ने मंत्रोचार के साथ विधिवत पूर्व पुलिस अधिकारी प्रहलाद गुर्जर से ध्वज पूजनकराने के बाद श्री खेड़ापति बड़े बालाजी प्रांगण से डीजे पर भजनों की धूनों के साथ रवाना किया। पदयात्रा में नवल किशोर मंगल, सुशील मंगल, कैलाश सेन, जयप्रकाश सेन, ताराचंद शर्मा एवं वीर सिंह सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।