मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर देश के कई राज्यों में दिखाई दे सकता है. वहीं, चक्रवाती तूफान मुरासु के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट की ओर बढ़ने की आशंका है. इसे देखते हुए समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों और मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और तेलंगाना में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Namkum, Ranchi | Nov 2, 2026