हथियार व गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने 1.027 किलो गांजा और पिस्टल बरामद की
समस्तीपुर: मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार, जिंदा कारतूस और गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, करीब 1.027 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है।