
भाजपा-कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, निर्दलीय उम्मीदवारों को भी किया शामिल
चूरूः नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने पार्षद उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। दोनों पार्टियां खरीद-फरोख्त रोकने के लिए अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित जगह भेज रही हैं। कांग्रेस ने मतदान खत्म होते ही अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। वहीं भाजपा ने गुरुवार सुबह पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर सभी पार्षद उम्मीदवारों को इकट्ठा किया। यहां से कुछ उम्मीदवारों को सुबह ही किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया गया, जबकि बाकी उम्मीदवारों को गुरुवार दोपहर तक सुरक्षित जगह भेजा गया।
मतगणना तक सुरक्षित रहेंगे उम्मीदवार
पार्षद उम्मीदवारों को सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा और मतगणना के दिन चूरू लाया जाएगा। मतगणना के बाद दोनों पार्टियां जीतने वाले उम्मीदवारों को फिर से सुरक्षित स्थान पर भेजेंगी, जबकि हारने वाले उम्मीदवारों को घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद दोनों दल नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने की रणनीति पर काम करेंगे। मतगणना के बाद जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी खास नजर रहेगी। इस बार निर्दलीय उम्मीदवार नगर परिषद में बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस ने कुछ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन भी दिया था। फिलहाल इन्हें भी घेराबंदी में शामिल किया गया है।
विधायक बोले-घेराबंदी नहीं, ट्रेनिंग है
भाजपा उम्मीदवारों को दो समूहों में अज्ञात जगह भेजे जाने के बाद चूरू विधायक हरलाल सहारण ने घेराबंदी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के उम्मीदवारों को दो दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें वापस चूरू लाया जाएगा। #BJPNEWS #Congress #elactionnews
#fb #highlightseveryone #trendingnow
Churu, Churu | Sep 10, 2026