
#गुना - ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ अंतर्गत दिनांक 11 सितम्बर को बमोरी विकासखंड में लगेगा शिविर
जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 11 सितम्बर 2026 को बमोरी विकासखंड के कार्यालय जनपद पंचायत बमोरी में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से बमोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। इन ग्राम पंचायतों में इस शिविर में बमोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत अमरोद, धनोरिया, एंदवाडा, भूराखेडी, ख्याव्दा, कॉतर, मोहनपुरखुर्द, परवाह, रामपुर, सावरामोदी, सिलावटी रामपुर, विसोनिया-बागेरी, बमोरी, बरोदिया, दोहरदा, ग्वारखेडा, खंडेला, लोंडेरा, मुहाल कालोनी, पांचौरा, परांठ, उकावदकर्ता, डेहरा, अकोदा, विशनवाडा, देहरी, डोंगरी, डोंगरपुर, गढलाउजारी, कावर बमोरी, डुमावन, पाटन, सिमरोद, सोनखरा तथा विठ्ठलपुर पंचायत के ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
#Guna