अवैध हथियार रखने वाला#एक आरोपी गिरफ्तार
#आरोपी से 01 अवैध देशी पिस्टल व 01 जिंदा रौंद बरामद।
चौकी गोकल गेट पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी बृजेश के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 17 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि बृजेश निवासी गांव रामपुरा जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी सनसिटी रेवाड़ी से टी.पी. स्कीम रेवाड़ी की तरफ पैदल जा रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बृजेश निवासी गांव रामपुरा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी पिस्टल व 01 जिंदा रौंद बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Jun 18, 2026