तेजरासर सरपंच बना तो मात्र 100 दिन में करवाऊंगा ये 11 काम, महावीर प्रसाद शर्मा कहा मौका मिला तो करवाऊंगा ये काम
तेजरासर। सरपंच पद के दावेदार महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि यदि वे सरपंच बने तो मात्र 100 दिनों में गांव में मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा, नियमित कचरा ट्रॉली, गलियों व चौक-चौराहों पर लाइट, विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी, सरकारी स्कूल में कंप्यूटर कक्षाएं और बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था करवाएंगे।
उन्होंने हर घर स्वच्छ जल, श्मशान व कब्रिस्तान की शेष चारदीवारी, किसानों की बिजली व फसल बीमा संबंधी समस्याओं का समाधान, गांव के प्रवेश मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, बरसाती पानी की निकासी, सड़कों में सुधार और वंचित गलियों में ब्लॉक लगवाने को भी प्राथमिकता देने की बात कही।