हरियाणा की तो सरकारी महिला कर्मचारियों भी बेशर्म हो गई , रिश्वत लेते कोई शर्म नहीं - जींद के उचाना में महिला पटवारी नीलम अपने पति सतीश के साथ 8 हज़ार रिश्वत लेते गिरफ्तार
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
#jindnews #HVN24 #HaryanaNews