
शिवाड़ की जनसमस्याओं के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले प्रेमप्रकाश शर्मा, सौंपा ज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर शिवाड़ एवं आसपास के क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि शिवाड़ क्षेत्र में सड़क सुविधाओं सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। और लंबित सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को पाबंद करने और आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की ।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रेमप्रकाश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस मुलाकात में घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कुमुद जैन, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीना और कुंडेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल भी साथ रहे ।