
गोइलकेरा मंडल की विशेष बैठक में संगठन विस्तार एवं मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोइलकेरा प्रखंड के पंचायत कुईड़ा ग्राम अमराई में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष श्री रामसिंह बांहदा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि SIR अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी BLA को अपने-अपने बूथों पर निरंतर सक्रिय रहकर मतदाता सूची के अद्यतन एवं सत्यापन कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मंडल समिति के विस्तार, बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और सुदृढ़ बूथ व्यवस्था ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री अमरेश प्रधान, श्री उपेंद्र बहांदा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।