मोतिहारी में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुगौली थाना क्षेत्र में एक महिला ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जमीन विवाद में मदद मांगने के लिए उसने पुलिस अधिकारी को फोन किया था, लेकिन अधिकारी ने कथित तौर पर कहा, 'एक रात आओ, तुम्हारे साइड हो जाएंगे।'
महिला ने SI पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
आपके अनुसार ऐसे आरोपों की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट करें।
#Motihari #BiharPolice #BiharNews #Sugauli #PoliceControversy ViralAudio BreakingNews