महालिमोरूप के जगन्नाथपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन
सरायकेला, 07 सितंबर,2026, सोमवार (भाग्य सागर) सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड़ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रविवार की रात श्रीकृष्ण प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।इसके बाद गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु श्रीकृष्ण की प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान श्रीकृष्ण को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः जन्मोत्सव मनाने की कामना की।...