गिरिडीह। बरगंडा चौक के पास बुधवार को झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) की ओर से स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों, विचारों और विकास में योगदान को याद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह और पूरे झारखंड के विकास के लिए दूरदर्शी सोच के साथ काम किया। उन्होंने गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाने के प्रयासों को भी याद किया।
झामुमो छात्र संगठन ने मांग की कि गिरिडीह में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर रखा जाए। जिला सचिव विशाल ने कहा कि उनके विकास कार्य और विचार हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।
#Giridih, #DhanbadACB, #ACB, #BriberyCase, #Police, #CyberThana, #PuneetKumarGautam, #JharkhandNews, #GiridihNews, #Corruption, #AntiCorruption
#giridih,#dhanbadacb,#acb,#briberycase,#police,#cyberthana,#puneetkumargautam,#jharkhandnews,#giridihnews,#corruption,#anticorruption