#रामनगर में पहली कुमाउनी पत्रिका अचल के संपादक जीवन चंद्र जोशी को आज उनकी 125 वीं जयंती पर याद किया गया।
#दुदबोली की ओर से पर्वतीय सभा लखनपुर #रामनगर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1938-40 में अल्मोड़ा से कुमाउंनी की पहली पत्रिका 'अचल' का दो वर्ष तक #सम्पादन-प्रकाशन करके इतिहास रचने वाले जीवन चंद्र जोशी जी की आज 125वीं जयंती है।
#उनका जन्म 23 अगस्त 1901 को हुआ था। 'अचल' को प्रकाशित हुए भी 88 वर्ष हो चुके हैं और आज भी वह #कुमाउंनी पत्रिकाओं के लिए आदर्श और मानक बना हुआ है।1937 में कुमाउंनी भाषा में नियमित मासिक पत्रिका के सम्पादन-प्रकाशन का निर्णय करना निश्चय ही साहसिक था।
#इस मौके पर प्रो गिरीश चंद्र पंत, अशोक जोशी, निखिलेश उपाध्याय, सी पी खाती, भुवन पपनै, नवेंदु मठपाल, हेमंत कुमार, खीम सिंह रजवार, नंदराम आर्य आदि मौजूद रहे।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar