छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) जवान ने अपने गृह ग्राम कुन्दीकला में छुट्टी के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद आम के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह जवान की मां ने उन्हें फंदे पर झूलता देखा, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, जवान का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से गंभीर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले भी जवान ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इस आत्मघाती कदम के बाद परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#Chhattisgarh #Balrampur #CRPF #CrimeNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #FatafatNews