
एक इंटरव्यू के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जमीन विवाद और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा ऐलान किया।
मंत्री ने कहा कि बिहार में जमीन से जुड़े करीब 32 प्रतिशत अपराध और विवाद जमीन विवाद की वजह से होते हैं। सरकार अब जमीन का सर्वे कराकर लोगों को पासबुक देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। नवंबर तक 1200 पंचायतों में सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पासबुक मिलने के बाद जमीन का छोटा-सा हिस्सा भी इधर से उधर होने पर उसकी एंट्री दर्ज होगी। इससे जमीन के विवाद और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि RMS पोर्टल के जरिए लोगों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान किया जा रहा है। उनके मुताबिक, व्यवस्था लागू होने के बाद करीब 20 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हो चुका है।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनके ढाई साल के कार्यकाल में 87 सीओ-आरओ निलंबित हुए हैं और कई को जेल भी भेजा गया है।
#BiharNews #PurniaNews #DilipJaiswal #LandDispute #BiharLandSurvey
#LandPassbook #BiharGovernment
Amarpur, Banka | Aug 30, 2026