Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), बिहार ने 07 जुलाई 2026 को हाजीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय की आपूर्ति शाखा में कार्यरत लिपिक सुमन सौरभ को ₹2,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में की गई। यह कार्रवाई लालगंज प्रखंड के लक्ष्मी नारायणपुर निवासी किशन कुमार की शिकायत के आधार पर हुई। शिकायत में आरोप था कि जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के लाइसेंस की पुनर्बहाली के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या-081/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक सतीश चन्द्र माधव के नेतृत्व में गठित धावादल ने आरोपी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने कहा कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के प्रति पूर्णतः असहिष्णु है तथा सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना किसी अवैध मांग के उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा आम नागरिकों से अपील की कि रिश्वत की मांग होने पर तत्काल सक्षम प्राधिकार या निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Vigilance Department, Government of Bihar #ZeroTolerance #CorruptionFree #GoodGovernance

Lalganj, Vaishali | Jul 8, 2026

MORE NEWS