
सिरसा में 2 नशा तस्करों की दो स्कॉर्पियो फ्रीज:31.50 लाख कीमत, कई मुकदमें दर्ज, सजा काट रहे, न बेच-हस्तांरित करा सकेंगे...
दीवाली के चलते सिरसा में नशा तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो पेशेवर नशा तस्करों की करीब 31 लाख 50 हजार रुपये कीमत की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को फ्रीज करवा दिया है। इस अवैध कारोबार पर आर्थिक मार पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई में नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव दड़बा कलां निवासी जयवीर उर्फ जयवीर की स्कॉर्पियो तथा शहर थाना पुलिस द्वारा रानियां चुंगी निवासी अर्पण पुत्र रोहतास की स्कॉर्पियो शामिल है। इससे पहले एक महिला के मकान को फ्रीज किया गया था।
डीएसपी सुखबीर सिंह के अनुसार, राजस्व विभाग से आंकलन के बाद संपत्ति फ्रीज की जाती है कि उक्त संपत्ति को आरोपी ने अपने रिश्तेदार या परिवार के नाम करा रखी है या खुद के नाम है। वो पता लगा लिया जाता है। आरोपी शातिर है, इन्होंने अपनी गाड़ी परिवार के मेंबर के नाम करा रखी थी।
5-10 मुकदमें दर्ज और सजायाप्ता
एसपी दीपक सहारण के अनुसार, आरोपी अर्पण के खिलाफ वर्ष 2023 से अब तक नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं और जयवीर के खिलाफ वर्ष 2005 से अब तक पांच मामले दर्ज होने पाए गए हैं। जयवीर को तस्करी के एक मामले में 10 साल तथा दूसरे मामले में सात साल की सजा हो चुकी है, जबकि तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।
आरोपी ने पिता के नाम कराई गाड़ी
अर्पण ने गाड़ी अपने पिता के नाम करवा रखी थी, जिसे पुलिस ने जांच में सत्यापित कर कार्रवाई की है।अब न बेच सकेंगे, न किसी के नाम करा सकेंगे। गाड़ियां दोनों आरोपियों की संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड जुटाकर सक्षम प्राधिकारी एवं राजस्व विभाग, दिल्ली को भेजा गया था।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #haryana #poltical #cmnayabsaini #hrcmnayab #haryanapoltical #viralharyana #CRIME #polution #nasha #viral
Sirsa, Sirsa | Nov 10, 2026