
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा
छिंदवाड़ा जिले में प्रवेश करने वाली है। 25 मोटरसाइकिल सवारों के साथ यह यात्रा गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक का सफर तय कर रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को शाम 5 बजे यह यात्रा रामपुर दमुआ पहुंचेगी, जहां स्वागत के बाद जुन्नारदेव में रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 10 बजे जुन्नारदेव से यात्रा इकलहरा और परासिया होते हुए छिंदवाड़ा के लिए रवाना होगी। प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने यात्रा की सुरक्षा, रूट और स्वागत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक बैठकें की हैं।
स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा के दौरान होने वाले स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
#breakingnewswala #Chhindwara #जुन्नारदेवNews #SevaSankalpYatra #MadhyaPradeshNews #SocialAwareness #BNWTV
Junnardeo, Chhindwara | Sep 21, 2026