CSP संचालक को गोली मारकर लूटने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और 52 हजार बरामद
औरंगाबाद। शहर में सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी विपुल कुमार (21), बांक गांव निवासी विशाल कुमार (22) और पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है।
इनके पास से दो देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, लूटा गया लैपटॉप, 52,235 रुपये नकद, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है।
पूछताछ में तीनों ने 22 सितंबर को हसुली मोड़ पर ओवरब्रिज पर और 24 सितंबर को फेसर थाना क्षेत्र में CSP संचालक को गोली मारकर लूट की घटना को स्वीकार किया है।