दर्द की गोली खाने के बाद युवक की मौत! राहतगढ़ अस्पताल पर गंभीर सवाल
#सागर जिले के #राहतगढ़ में राज अहिरवार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, गड्ढे में गिरने के बाद राज का सिविल अस्पताल में इलाज हुआ। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने दर्द की गोलियां देकर उसे घर भेज दिया। रात करीब 3:15 बजे दर्द होने पर दवा खिलाई गई, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Sagar, Sagar | Oct 22, 2026