Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

एयू यशोत्सव में करौली की मीनाक्षी शर्मा को मिला जयपुर में सम्मान जयपुर/करौली। एयू फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'एयू यशोत्सव' के प्रथम संस्करण में आठ वर्षों की सामाजिक विकास यात्रा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उन युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और संकल्प के दम पर आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान PURE India Trust के सहयोग से AU Udyogini कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने वाली तीन उत्कृष्ट महिला उद्यमियों को पुरस्कार के रूप में ₹5100 की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें करौली की मीनाक्षी शर्मा (जनरल स्टोर), जयपुर की कल्पना भारद्वाज (ब्यूटी पार्लर) एवं जयपुर की काजोड़ देवी (टेलरिंग यूनिट) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति अग्रवाल, सह-संस्थापक, संजय एंड ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन तथा प्रो. रमेश अरोड़ा, अध्यक्ष, मैनेजमेंट डेवलपमेंट अकादमी ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला हैं। इस अवसर पर एयू फाउंडेशन ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की एवं कार्यक्रम के समापन पर एयू फाउंडेशन ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

MORE NEWS

राष्ट्र रक्षा के वीरों को AVBP की श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर मनाया कारगिल विजय दिवस

श्रीमहावीरजी। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीमहावीरजी इकाई द्वारा शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाग संयोजक विकास वैष्णव ने की। उन्होंने ऑपरेशन विजय की सफलता और कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के वीर जवानों के त्याग और शौर्य से ही भारत ने विजय प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशभक्ति की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्रीमहावीरजी थाना के एएसआई  गणेश तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता तेज सिंह एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने साफा एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में अभाविप के नगर मंत्री अभय सिंह गुर्जर, नगर मंत्री प्रतीक, नगर मंत्री प्रशांत गुर्जर, सोशल मीडिया संयोजक विष्णु सैनी, विशाल सेन, अंशु सैनी, रोहित दिवाकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

राष्ट्र रक्षा के वीरों को AVBP की श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर मनाया कारगिल विजय दिवस श्रीमहावीरजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीमहावीरजी इकाई द्वारा शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाग संयोजक विकास वैष्णव ने की। उन्होंने ऑपरेशन विजय की सफलता और कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के वीर जवानों के त्याग और शौर्य से ही भारत ने विजय प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशभक्ति की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीमहावीरजी थाना के एएसआई गणेश तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता तेज सिंह एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने साफा एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अभाविप के नगर मंत्री अभय सिंह गुर्जर, नगर मंत्री प्रतीक, नगर मंत्री प्रशांत गुर्जर, सोशल मीडिया संयोजक विष्णु सैनी, विशाल सेन, अंशु सैनी, रोहित दिवाकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 26, 2026

#live खारी नाले के समाधान को लेकर बड़ी पहल, बाबा रामपाल की तकनीकी टीम पहुंची हिण्डौन #news7 #hindauncity

#live खारी नाले के समाधान को लेकर बड़ी पहल, बाबा रामपाल की तकनीकी टीम पहुंची हिण्डौन #news7 #hindauncity

Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 26, 2026

Live streaming of RJ Rajendra Jangid

Live streaming of RJ Rajendra Jangid

Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 26, 2026

#news "नरवर किले से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप मामले का खुलासा, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार" #news7 #karauli

#news "नरवर किले से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप मामले का खुलासा, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार" #news7 #karauli

Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 26, 2026

नामकरण की गलती बनी परेशानी, न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकता रहा पीड़ित, सीएम को भेजी शिकायत।
करौली जिले के हिंडौन उपखण्ड कार्यालय के राजस्व विभाग पर लापरवाही और अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि नामांतरण के दौरान हुई त्रुटि को महीनों बाद भी ठीक नहीं किया गया। पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
मामला हिंडौन तहसील के बझेड़ा गांव निवासी हरिया सिंह मीणा पुत्र रंगीलाल मीणा का है। पीड़ित का आरोप है कि पिता के निधन के बाद नामकरण प्रक्रिया के दौरान उपखण्ड कार्यालय हिंडौन सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके नाम की जगह गलती से "माधो पुत्र रंगीलाल" दर्ज कर दिया। जबकि आधार कार्ड, अंकतालिका, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पहचान पत्र सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में उनका नाम हरिया सिंह पुत्र रंगीलाल मीणा दर्ज है।

पीड़ित का कहना है कि इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए उन्होंने 22 जून 2026 को बझेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी 15 मई 2026 को जिला कलेक्टर करौली और 12 मार्च 2026 को हिंडौन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मामला लंबित ही रहा।

आरोप है कि पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने लगातार आश्वासन देकर गुमराह किया। बाद में संबंधित कर्मचारियों का तबादला हो गया, जिससे प्रकरण और लंबा खिंच गया। इसके बाद मामला कटकड़ उपतहसील भेज दिया गया, लेकिन वहां भी समाधान नहीं हुआ। पीड़ित लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया।

हरिया सिंह मीणा (पीड़ित) ने बताया कि 
"मैं कई महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं। सभी दस्तावेजों में मेरा नाम हरिया सिंह है, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में गलती होने से मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है"।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले का शीघ्र निस्तारण कराने तथा हिंडौन उपखण्ड कार्यालय के लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस शिकायत के बाद प्रशासन कब तक पीड़ित को राहत दिला पाता है।

नामकरण की गलती बनी परेशानी, न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकता रहा पीड़ित, सीएम को भेजी शिकायत। करौली जिले के हिंडौन उपखण्ड कार्यालय के राजस्व विभाग पर लापरवाही और अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि नामांतरण के दौरान हुई त्रुटि को महीनों बाद भी ठीक नहीं किया गया। पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। मामला हिंडौन तहसील के बझेड़ा गांव निवासी हरिया सिंह मीणा पुत्र रंगीलाल मीणा का है। पीड़ित का आरोप है कि पिता के निधन के बाद नामकरण प्रक्रिया के दौरान उपखण्ड कार्यालय हिंडौन सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके नाम की जगह गलती से "माधो पुत्र रंगीलाल" दर्ज कर दिया। जबकि आधार कार्ड, अंकतालिका, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पहचान पत्र सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में उनका नाम हरिया सिंह पुत्र रंगीलाल मीणा दर्ज है। पीड़ित का कहना है कि इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए उन्होंने 22 जून 2026 को बझेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी 15 मई 2026 को जिला कलेक्टर करौली और 12 मार्च 2026 को हिंडौन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मामला लंबित ही रहा। आरोप है कि पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने लगातार आश्वासन देकर गुमराह किया। बाद में संबंधित कर्मचारियों का तबादला हो गया, जिससे प्रकरण और लंबा खिंच गया। इसके बाद मामला कटकड़ उपतहसील भेज दिया गया, लेकिन वहां भी समाधान नहीं हुआ। पीड़ित लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया। हरिया सिंह मीणा (पीड़ित) ने बताया कि "मैं कई महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं। सभी दस्तावेजों में मेरा नाम हरिया सिंह है, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में गलती होने से मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है"। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले का शीघ्र निस्तारण कराने तथा हिंडौन उपखण्ड कार्यालय के लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस शिकायत के बाद प्रशासन कब तक पीड़ित को राहत दिला पाता है।

Gangapur, Sawai Madhopur | Jul 26, 2026

एयू यशोत्सव में करौली की मीनाक्षी शर्मा को मिला जयपुर में सम्मान जयपुर/करौली। एयू फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'एयू यशोत्सव' के प्रथम संस्करण में आठ वर्षों की सामाजिक विकास यात्रा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उन युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और संकल्प के दम पर आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान PURE India Trust के सहयोग से AU Udyogini कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने वाली तीन उत्कृष्ट महिला उद्यमियों को पुरस्कार के रूप में ₹5100 की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें करौली की मीनाक्षी शर्मा (जनरल स्टोर), जयपुर की कल्पना भारद्वाज (ब्यूटी पार्लर) एवं जयपुर की काजोड़ देवी (टेलरिंग यूनिट) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति अग्रवाल, सह-संस्थापक, संजय एंड ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन तथा प्रो. रमेश अरोड़ा, अध्यक्ष, मैनेजमेंट डेवलपमेंट अकादमी ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला हैं। इस अवसर पर एयू फाउंडेशन ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की एवं कार्यक्रम के समापन पर एयू फाउंडेशन ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की - Gangapur News