
मुजफ्फरपुर में 414 लीटर विदेशी शराब बरामद, कथैया पुलिस ने तस्कर बालेश्वर राय को दबोचा; वाहन और बाइक भी जब्त
मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कथैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात गुप्त सूचना मिली थी कि असवरिया-बंजरिया स्थित एक पॉल्ट्री फार्म के समीप शराब की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर कथैया पुलिस ने छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान कथैया थाना क्षेत्र के बालेश्वर राय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 414.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।
इस मामले में कथैया थाना कांड संख्या 215/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बालेश्वर राय का कथैया थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून से जुड़े कई पुराने मामले दर्ज हैं, जिनमें 2017 से 2026 तक के कुल 14 कांड शामिल हैं।
मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#MuzaffarpurPolice #MuzaffarpurNews #LiquorSeized #KathaiyaPolice #TirhutNow