Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

*उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित* पहाड़ की दहाड़ (टिहरी गढ़वाल) --- अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शासन द्वारा चिन्हीकरण का समय 24 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक के दौरान कुल 11 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें चंबा से दर्शन लाल कुकरेती, कीर्ति नगर से सुंदरमणि, टिहरी से विक्रम सिंह बिष्ट, विद्या नेगी, मनोहर सिंह चौहान, धनौल्टी से जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, टिहरी से दिनेश सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह तोपवाल, भिलंगना से तेजराम सेमवाल तथा धनपाल बिष्ट से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। समिति द्वारा सभी प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकांश प्रकरणों में आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख पर्याप्त रूप से उपलब्ध न पाए जाने के कारण समिति ने निर्णय लिया कि सभी प्रकरणों को आगामी बैठक में जिलाधिकारी टिहरी की उपस्थिति में पुनः प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर प्रकरणों पर उचित निर्णय लिया जा सके। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकरणों पर पूर्व के अनुसार, शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लेने की मांग भी की गई। इस अवसर पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, समिति के सदस्य डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, दिनेश डोभाल, महिपाल रावत, लोकेंद्र दत्त जोशी, पुरुषोत्तम बिष्ट, विद्या नेगी, सीता देवी सहित स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dehradun, Dehradun | Aug 5, 2026

MORE NEWS

तिलवाड़ा में कुदरत का कहर! केदारनाथ हाईवे पर मलबे में दबी कई गाड़ियां 

रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बरसाती नाले में आए अचानक उफान के साथ भारी मलबा और बोल्डर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बारिश के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

 सुरक्षित रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
#Rudraprayag #Tilwara #KedarnathHighway #Uttarakhand #HeavyRain

तिलवाड़ा में कुदरत का कहर! केदारनाथ हाईवे पर मलबे में दबी कई गाड़ियां रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बरसाती नाले में आए अचानक उफान के साथ भारी मलबा और बोल्डर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बारिश के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। सुरक्षित रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। #Rudraprayag #Tilwara #KedarnathHighway #Uttarakhand #HeavyRain

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

केतन लाल जैसे प्रेम प्रसंगों पर नेगी दा का लोकवार! 'रमा रम्म झम्म' ने छेड़ी नई बहस

समाज में बढ़ती प्रेम प्रसंग की घटनाओं और बदलते रिश्तों पर उत्तराखंड के वरिष्ठ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत 'रमा रम्म झम्म' इन दिनों खूब चर्चा में है।

खास बातचीत में नेगी दा ने बताया कि यह गीत बदलते सामाजिक हालात और रिश्तों की सच्चाई को लोकसंगीत के माध्यम से सामने लाने का प्रयास है। उनका मानना है कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का आईना भी होते हैं।
क्या आपको लगता है कि ऐसे लोकगीत समाज को सही दिशा दिखाने में मददगार साबित हो सकते हैं?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#NarendraSinghNegi #RamaRammJhamm #Uttarakhand #GarhwaliSong #LokSangeet #UttarakhandNews

केतन लाल जैसे प्रेम प्रसंगों पर नेगी दा का लोकवार! 'रमा रम्म झम्म' ने छेड़ी नई बहस समाज में बढ़ती प्रेम प्रसंग की घटनाओं और बदलते रिश्तों पर उत्तराखंड के वरिष्ठ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत 'रमा रम्म झम्म' इन दिनों खूब चर्चा में है। खास बातचीत में नेगी दा ने बताया कि यह गीत बदलते सामाजिक हालात और रिश्तों की सच्चाई को लोकसंगीत के माध्यम से सामने लाने का प्रयास है। उनका मानना है कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का आईना भी होते हैं। क्या आपको लगता है कि ऐसे लोकगीत समाज को सही दिशा दिखाने में मददगार साबित हो सकते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #NarendraSinghNegi #RamaRammJhamm #Uttarakhand #GarhwaliSong #LokSangeet #UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे: डीएम

चमोली, 05 अगस्त। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने गोपेश्वर में प्रस्तावित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का डीपीआर शीघ्र तैयार करने, सेनानियों के नाम पर सड़कों, विद्यालयों व अन्य परिसंपत्तियों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव आगे बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में 15 अगस्त को कर्णप्रयाग कांड की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित पुस्तक "आजादी के गुमनाम नायक" के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे: डीएम चमोली, 05 अगस्त। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने गोपेश्वर में प्रस्तावित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का डीपीआर शीघ्र तैयार करने, सेनानियों के नाम पर सड़कों, विद्यालयों व अन्य परिसंपत्तियों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव आगे बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने पर भी जोर दिया। बैठक में 15 अगस्त को कर्णप्रयाग कांड की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित पुस्तक "आजादी के गुमनाम नायक" के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026