Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews
image
image
image

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे: डीएम चमोली, 05 अगस्त। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने गोपेश्वर में प्रस्तावित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का डीपीआर शीघ्र तैयार करने, सेनानियों के नाम पर सड़कों, विद्यालयों व अन्य परिसंपत्तियों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव आगे बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने पर भी जोर दिया। बैठक में 15 अगस्त को कर्णप्रयाग कांड की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित पुस्तक "आजादी के गुमनाम नायक" के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई।

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

MORE NEWS

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य को मिली हरी झंडी, सभी विभागों को बजट जारी।

रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक शिव अरोड़ा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से संबंधित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि (बजट) आवंटित कर दी गई है। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कागजी और तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, और इन औपचारिकताओं के अंतिम चरण में पहुंचते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य को मिली हरी झंडी, सभी विभागों को बजट जारी। रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक शिव अरोड़ा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से संबंधित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि (बजट) आवंटित कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कागजी और तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, और इन औपचारिकताओं के अंतिम चरण में पहुंचते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

तिलवाड़ा में कुदरत का कहर! केदारनाथ हाईवे पर मलबे में दबी कई गाड़ियां 

रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बरसाती नाले में आए अचानक उफान के साथ भारी मलबा और बोल्डर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बारिश के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

 सुरक्षित रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
#Rudraprayag #Tilwara #KedarnathHighway #Uttarakhand #HeavyRain

तिलवाड़ा में कुदरत का कहर! केदारनाथ हाईवे पर मलबे में दबी कई गाड़ियां रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बरसाती नाले में आए अचानक उफान के साथ भारी मलबा और बोल्डर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बारिश के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। सुरक्षित रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। #Rudraprayag #Tilwara #KedarnathHighway #Uttarakhand #HeavyRain

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

केतन लाल जैसे प्रेम प्रसंगों पर नेगी दा का लोकवार! 'रमा रम्म झम्म' ने छेड़ी नई बहस

समाज में बढ़ती प्रेम प्रसंग की घटनाओं और बदलते रिश्तों पर उत्तराखंड के वरिष्ठ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत 'रमा रम्म झम्म' इन दिनों खूब चर्चा में है।

खास बातचीत में नेगी दा ने बताया कि यह गीत बदलते सामाजिक हालात और रिश्तों की सच्चाई को लोकसंगीत के माध्यम से सामने लाने का प्रयास है। उनका मानना है कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का आईना भी होते हैं।
क्या आपको लगता है कि ऐसे लोकगीत समाज को सही दिशा दिखाने में मददगार साबित हो सकते हैं?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#NarendraSinghNegi #RamaRammJhamm #Uttarakhand #GarhwaliSong #LokSangeet #UttarakhandNews

केतन लाल जैसे प्रेम प्रसंगों पर नेगी दा का लोकवार! 'रमा रम्म झम्म' ने छेड़ी नई बहस समाज में बढ़ती प्रेम प्रसंग की घटनाओं और बदलते रिश्तों पर उत्तराखंड के वरिष्ठ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत 'रमा रम्म झम्म' इन दिनों खूब चर्चा में है। खास बातचीत में नेगी दा ने बताया कि यह गीत बदलते सामाजिक हालात और रिश्तों की सच्चाई को लोकसंगीत के माध्यम से सामने लाने का प्रयास है। उनका मानना है कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का आईना भी होते हैं। क्या आपको लगता है कि ऐसे लोकगीत समाज को सही दिशा दिखाने में मददगार साबित हो सकते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #NarendraSinghNegi #RamaRammJhamm #Uttarakhand #GarhwaliSong #LokSangeet #UttarakhandNews

Dehradun, Dehradun | Aug 6, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान से जुड़े लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे: डीएम चमोली, 05 अगस्त। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने गोपेश्वर में प्रस्तावित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का डीपीआर शीघ्र तैयार करने, सेनानियों के नाम पर सड़कों, विद्यालयों व अन्य परिसंपत्तियों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव आगे बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पर्वों पर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने पर भी जोर दिया। बैठक में 15 अगस्त को कर्णप्रयाग कांड की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित पुस्तक "आजादी के गुमनाम नायक" के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। - Dehradun News