विधानसभा गदरपुर: गुलाब सिंह माजरा में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, बोले— "रोड नहीं, तो वोट नहीं"
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुलाब सिंह माजरा में करीब 100 मीटर सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से पैदल चलना और दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गंदा पानी जमा है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में उनका नारा होगा—
"रोड नहीं, तो वोट नहीं।"
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
मो.: 9759840481