
कल कुशीनगर में कजरी महोत्सव , लोकनृत्य और लोकगीत का होगा अनूठा संगम
कसया। संस्कार भारती कुशीनगर, समन्वय मिलन (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विश्व भोजपुरी सम्मेलन जिला इकाई कुशीनगर एवं विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वावधान में आज 23 अगस्त को कसया स्थित गोल्डन रिसोर्ट में कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा। महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक कजरी लोकगीत और लोकनृत्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
कार्यक्रम की जानकारी संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. अनिल सिन्हा, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष आर.के. भट्ट तथा संस्कार भारती के जिला महामंत्री वीरेश राय एवं पंकज राय ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक कजरी गीत, लोकनृत्य और लोक संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार महोत्सव में पहुंचकर लोक संस्कृति के इस अनूठे उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।
#KushinagarNews