किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भेलागुड़ी हाट के पास पुल पर घर लौट रहे लोगों की गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सुखानी थाना क्षेत्र के सुरीभिट्टा गांव निवासी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दो घायलों का इलाज ठाकुरगंज में और दो घायलों का इलाज पौआखाली के अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में जुट गए हैं।
#RoadAccident #KishanganjNews #BiharNews #NewsUpdate #Thakurganj