#उज्जैन में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या हो गई। मामला करणी सेना से जुड़े लोगों का बताया जा रहा है और दोनों पक्षों के लोगों के करणी सेना से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
उज्जैन के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार रात करणी सेना से जुड़े दो गुटों में में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर में 12-15 लोग हथियारों के साथ पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।
हमले में नीमनवासा निवासी राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप गंभीर घायल हुए, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, उनके साथी जितेंद्र पवार का शव ढाबे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला।
घटना के बाद सामने आए वाहन पर “श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष” लिखा हुआ नजर आया है। पुलिस अब विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
#ujjain