-#वर्दी पर कार्रवाई: शिमला पुलिस ने SI समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी में शराब पीने का आरोप...
-#ब्राइट #न्यूज #शिमला
-#शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में एक सब-इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
-#जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर चिंतामणी पर पुलिस आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट साझा करने का आरोप है।
-#वहीं कांस्टेबल राजेश और एचएचसी अनूप पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं।
-#शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन शिमला में तैनात किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-#पुलिस विभाग का कहना है कि अनुशासन और सेवा आचरण से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#BrightNewsHimachal #ShimlaPolice #Shimla #HimachalPolice #HimachalPradesh #HP #PoliceAction #Discipline #Suspension #SI #SubInspector #Constable #HHC #GauravSingh #SSPShimla #PoliceNews #DepartmentalInquiry #ZeroTolerance #PoliceDiscipline #SocialMedia #PoliticalPost #AlcoholOnDuty #DutyViolation #ConductRules #HimachalGovernment #LawAndOrder #PoliceReform #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #IndiaNews #HimachalNews #LocalNews #NewsUpdate #HimachalBreaking #TopNews #LatestNews #ShimlaNews #CapitalNews #PoliceDepartment #Accountability #ServiceRules #PublicTrust #StrictAction #HimachalToday #ShimlaToday #PoliceLine #InternalAction #CleanPolice #Transparency #RuleOfLaw #PoliceUpdate #HimachalPoliceNews #GovernmentJobs #DisciplinaryAction