अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर से महिला कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगी - शशिकला राठौड़
बीकानेर । शुक्रवार को बीकानेर स्थित विश्नोई धर्मशाला में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित शहर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शामिल होकर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने बैठक में कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा में महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर आगामी 21 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल रैली में बीकानेर से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं का हिस्सा लेने का आह्वान किया।
महिला शक्ति की एकजुट आवाज़ ही उनके अधिकारों को और अधिक सशक्त बनाएगी।
इस दौरान अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने गोविंदराम मेघवाल का शाफा पहनाकर स्वागत किया जिसके लिए में धन्यवाद अर्पित करता हूं ।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती नीतू वर्मा जी सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।