हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, इकड़ा पंचायत बनी विजेता टीम
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रखंड प्रशासन दिघलबैंक की अगुवाई में आयोजित दो दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य रूप से समापन हुआ। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इकड़ा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दिघलबैंक की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रखंड प्रशासन दिघलबैंक की ओर से पुरस्कार एवं प्राइज कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।