मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली में अमृता कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने निलंबित बीडीओ मनोज कुमार के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। केस के आईओ ऋतुराज ने केस डायरी में संकलित साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट जमा की है। पुलिस ने मामले में अमृता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की है। मनोज कुमार फिलहाल जेल में बंद हैं। उनकी जमानत अर्जी भी कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
जांच के दौरान पुलिस ने बीडीओ का मोबाइल जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा था। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच में मनोज कुमार और बेगूसराय में तैनात महिला दरोगा के बीच संबंध से जुड़े तथ्य सामने आए थे। महिला दरोगा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे छोड़ दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।
#foryou #bihar #BDO #trendingnow #viralnews #biharnews